शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने चुकाये 50 करोड़ डॉलर

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने 50 करोड़ डॉलर चुका दिये हैं।

बैंक ने यह पूँजी विदेशी निवेशकों से मध्य-अवधि नोट्स (एमटीएन) की दूसरी किस्त के रूप में जुटाये थे। चेन्नई में स्थित बैंक ने 2011 से 2012 के बीच एमटीएन कार्यक्रम के तहत 100 करोड़ डॉलर दो किस्तों में जुटाये थे। इनमें पहली किस्त का भुगतान बैंक ने अक्टूबर 2016 में कर दिया था।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 0.15 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 19.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 32.25 रुपये और निचला भाव 18.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख