शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने किया मेडजेनोम (MedGenome) में निवेश

एचडीएफसी (HDFC) ने आनुवांशिक निदान कंपनी मेडजेनोम (MedGenome) में निवेश किया है।

 

मेडजेनोम ने घोषणा की है कि इसकी सीरीज सी के 4 करोड़ डॉलर की फंडिंग पूरी करने के लिए एचडीएफसी, एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट (HDFC Asset Management) ने कंपनी में निवेश किया। मेडजेनोम इस पूँजी का इस्तेमाल क्लिनिकल जीनोमिक परीक्षण बाजार में विस्तार के लिए करेगी।
दूसरी तरफ एचडीएफसी का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,812.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,814.75 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,78.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 22.35 रुपये या 1.23% की कमजोरी के साथ 1,790.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख