शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने किया जेएसडब्ल्यू इलेट्रिक व्हीकल्स का अधिग्रहण

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने जेएसडब्ल्यू इलेट्रिक व्हीकल्स (JSW Electric Vehicles) की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है।

जेएसडब्ल्यू इलेट्रिक व्हीकल्स भी जेएसडब्ल्यू ग्रुप की ही कंपनी है, जिसे जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 1 लाख रुपये में ई-वाहन कारोबार में कदम रखने के लिए खरीदा है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी की वित्त वर्ष 2019-2020 तक देश में ई-वाहन पेश करने की योजना है।
इसके बाद बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर 79.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 81.25 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब यह 1.45 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 80.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख