शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने लगाया ऐक्सिस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक पर जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) पर जुर्माना लगाया है।

केंद्रीय बैंक ने ऐक्सिस बैंक पर आय मान्यता और संपत्ति वर्गीकरण (आईआरएसी) मानदंडों का अनुपालन न करने के कारण 3 करोड़ रुपये औऱ नो योअर कस्टमर (केवाईसी) मानदंडों का पालन न करने पर इंडियन ओवरसीज बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। खबर है कि दोनों बैंकों के खिलाफ आरबीआई ने यह कार्यवाई 27 फरवरी को की। हालाँकि आज बीएसई ने दोनों बैंकों से इस खबर की पुष्टि करने के लिए कहा है।
उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 523.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 525.60 रुपये पर खुला। 11 बजे के करीब यह 3.45 रुपये या 0.66% की मजबूती के साथ 527.10 रुपये पर है। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक 19.50 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 19.40 रुपये पर खुल कर इस समय 0.15 रुपये या 0.77% की कमजोरी के साथ 19.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख