शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को मिला 287 करोड़ रुपये का कार्य

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को विश्वेश्वरैया जल निगम से 287 करोड़ रुपये का कार्य प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका कर्नाटक में एकीकृत सिंचाई समाधान परियोजना के लिए मिला, जिसे 24 महीनों में पूरा किया जाना है। गौरतलब है कि विश्वेश्वरैया जल निगम, कर्नाटक जल संसाधन विभाग का हिस्सा है, जो राज्य सरकार के अधीन है।
उधर बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर 68.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 70.00 रुपये पर खुल कर 71.50 रुपये के ऊपरी स्तर पर चढ़ा। 11.40 बजे के करीब यह 1.15 रुपये या 1.67% की मजबूती के साथ 69.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख