शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) ने पीपावाव डिफेंस के प्रमोटरों के खिलाफ जारी किया मध्यस्थता नोटिस

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) ने अपनी सहायक कंपनियों सहित पीपावाव डिफेंस ऐंड इंजीनियरिंग (Pipavav Defence & Engineering) के संस्थापक प्रमोटरों के खिलाफ मध्यस्थता नोटिस जारी किया है।

नोटिस में निखिल गाँधी, भावेश गाँधी और इनकी कंपनियों के नाम हैं। इसमें रिलायंस इन्फ्रा ने खरीदारी सौदे के तहत वारंटी का उल्लंघन करने के कारण 5,440.38 करोड़ रुपये के मुआवजे का दावा किया है। हालाँकि "वारंटी के उल्लंघन" के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि 04 मार्च 2015 को रिलायंस इन्फ्रा और इसकी सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस ने पीपावाव डिफेंस (अब रिलायंस नेवल) के शेयर खरीदने के लिए इसके प्रमोटरों के साथ करार किया था।
उधर बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 433.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 442.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 444.50 रुपये तक ऊपर गया, जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 630.00 रुपये का है। आज करीब सवा 12 यह 8.90 रुपये या 2.05% की मजबूती के साथ 442.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख