शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने की ईरानी कंपनी से साझेदारी

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) की विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने ईरान की आईडीआरओ ऑयल (IDRO Oil) के साथ करार किया है।

ओएनजीसी विदेश और आईडीआरओ ऑयल ने दक्षिणी ईरान में स्थित सूसनगर्द तेल क्षेत्र के विकास हेतू 100 करोड़ डॉलर की संयुक्त बोली लगाने के लिए हाथ मिलाया है। खुजेस्तान प्रांत में जमीन पर मौजूद सूसनगर्द हाल में ढूँढे गये नये क्षेत्रों में से एक है, जिससे ईरान को प्रतिदिन 30,000 बैरल तेल मिलने की उम्मीद है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 185.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 185.00 रुपये पर खुला। आज इसने 187.05 रुपये और 184.75 रुपये के दायरे में कारोबार किया। अंत में कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.13% की हल्की कमजोरी के साथ 185.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख