शेयर मंथन में खोजें

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को मिला 933 करोड़ रुपये का ठेका

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकऱण (एनएचएआई) से 933 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त ठेके के तहत कंपनी को कर्नाटक में एनएच-206 के टुकुर-शिवामोगा सेक्शन पर 48.52 किमी लंबी सड़क की 4 लेनिंग करनी है। कंपनी को यह कार्य 730 दिनों में पूरा करना है, जिसकी संचालन अवधि 15 साल है। इसके बाद आज बीएसई में सद्भाव इन्फ्रा का शेयर 132.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 136.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.85 रुपये या 0.64% की बढ़त के साथ 132.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख