शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) 2018 में सबसे तेजी से बढ़ता आईटी सेवा ब्रांड

प्रमुख वैश्विक आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) को 2018 में विश्व भर में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी सेवा ब्रांड का खिताब मिला है।

विश्व की प्रमुख ब्रांड मूल्यांकन फर्म ब्रांड फाइनेंस (Brand Finance) ने एक आकलन के बाद टीसीएस को यह उपाधि दी है। इसके साथ ही टीसीएस 1,000 करोड़ डॉलर से अधिक ब्रांड मूल्यांकन वाली कंपनियों शामिल हो गयी है। हालाँकि बाजार में गिरावट के कारण सकारात्मक खबर के बावजूद टीसीएस का शेयर भी थोड़े दबाव में है।
आज बीएसई में टीसीएस के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। कंपनी का शेयर 3,049.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,055.00 रुपये पर खुला और 3,025.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 2 बजे यह 5.80 रुपये या 0.19% की हल्की कमजोरी के साथ 3,044.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख