शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) बेचेगी 185.51 रुपये प्रति शेयर

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) के निदेशक समूह ने 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री के लिए 185.51 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है।

कंपनी 10 रुपये प्रति वाले इन 10,78,10,899 शेयरों को 175.51 रुपये के अधिमूल्य के साथ अपनी प्रमोटर लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को तरजीगी आधार पर जारी करेगी। एलऐंडटी फाइनेंस शेयर बिक्री के जरिये प्राप्त धन का इस्तेमाल व्यापार विस्तार, पूँजी पर्याप्तता को मजबूत करने और सामान्य कारोबारी योजनाओं के लिए करेगी।
उधर बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 157.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 162.00 रुपये पर खुला। अच्छी शुरुआत के बाद इसका रुख नीचे की ओर रहा है। 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 0.51% की कमजोरी के साथ 156.90 रुपये पर चल रहा है। वहीं लार्सन ऐंड टुब्रो 2.30 रुपये या 0.18% की बढ़त के साथ 1,265.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख