शेयर मंथन में खोजें

बोर्ड बैठक की खबर के बीच भारती एयरटेल (Bharti AIrtel) का शेयर चढ़ा

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti AIrtel) के निदेशक समूह की बैठक 12 मार्च को होगी।

उस बैठक में डिबेंचर, बॉन्ड या प्रतिभूति (रुपये या विदेशी मुद्रा में) जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा। पूँजी जुटाने की योजना की खबर का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर दिख रहा है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 403.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 412.00 रुपये पर खुला। 11.25 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 6.10 रुपये या 1.51% की तेजी के साथ 409.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख