शेयर मंथन में खोजें

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) ने इस कंपनी में खरीदी 80% हिस्सेदारी

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) के शेयर में 1% से ज्यादा मजबूती आयी है।

कंपनी ने स्टर्लिंग अर्बन इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (Sterling Urban Infraprojects) में यह हिस्सा खरीदने के लिए 336 करोड़ रुपये का सौदा किया है। स्टर्लिंग अर्बन इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के पास आउटर रिंग रोड, सरजापुर और बेंगलुरु में 59 एकड़ जमीन है।
दूसरी ओऱ बीएसई में प्रेस्टीज एस्टेट्स का शेयर 297.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 302.35 रुपये पर खुला। शुरुआत में गिरावट के कारण यह लाल निशान में आ गया था, मगर साढ़े 12 बजे के करीब इसमें बढ़त आनी शुरू हई। इसके बाद 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.00 रुपये या 1.34% की मजबूती के साथ 301.85 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख