शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, टीसीएस, वेदांत, स्पाइसजेट, एलऐंडटी फाइनेंस और पिरामल एंटरप्राइजेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, टीसीएस, वेदांत, स्पाइसजेट, एलऐंडटी फाइनेंस और पिरामल एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

इन्फोसिस - फर्जी सीए धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के आरोप पर स्पष्टीकरण देते हुए इन्फोसिस ने कहा है कि कंपनी का नाम न एफआईआर में है और न ही सीबीआई ने कंपनी से कोई संपर्क किया है।
इंडिगो - कंपनी ने सीसीआई द्वारा जुर्माना लगाये जाने पर प्रतियोगिता अधिनियम, 2002 के किसी नियम को न तोड़ने की बात कही है।
एलऐंडटी फाइनेंस - क्यूआईपी के लिए 161.79 रुपये का भाव तय किया।
श्री रेणुका शुगर्स - कंपनी ने विलमर शुगर को तरजीही शेयर जारी किये।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 2 गुप्ता कंपनियों को 23 करोड़ रुपये का ऋण दिया।
टीसीएस - फ्लैगशिप उत्पाद टीसीएस बायनसीस 18 माह के अंदर चीन में गांसु बैंक में शुरू हो गया।
स्पाइसजेट - सीसीआई द्वारा लगाये गये जुर्माने पर किसी प्रतिस्पर्धी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की बात कही है।
वेदांत - 13 मार्च को कंपनी का बोर्ड चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम लाभांश के भुगतान पर मंजूरी देगा।
पिरामल एंटरप्राइजेज - राइट्स इश्यू के जरिये 74.85 लाख शेयर जारी करने के लिए कंपनी ने 2,380 रुपये का भाव तय किया।
आईडीएफसी बैंक - बैंक ने एमसीएलआऱ में 15 से 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख