शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने खोले उपभोक्ताओं के लिए मैगी (Maggie) उत्पादन इकाई के दरवाजे

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने मैगी उत्पादन इकाई के दरवाजे उपभोक्ताओं के लिए खोल दिये हैं।

खबरों के अनुसार कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से आश्वस्त होने के लिए उपभोक्ताओं को मैगी तैयार होने की पूरी प्रक्रिया स्वयं देखने के लिए यह कदम उठाया है। मैगी के 35 साल पूरे होने पर नेस्ले ने खेत से किचन तक नूडल का सफर समझाने के लिए एक मुहिम शुरू की है। गौरतलब है कि मैगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर 2015 में सवाल उठे थे और इसे एफएसएसएआई (FSSAI) ने प्रतिबंधित कर दिया था। कई जाँचों के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मैगी पर से प्रतिबंध हटाया था।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर गुरुवार के 7,711.80 रुपये के बंद की स्तर की तुलना में आज 7,735.90 रुपये पर खुला, जो इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। अपराह्न करीब सवा 1 बजे नेस्ले के शेयरों में 36.85 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 7,674.95 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख