शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) जारी करेगी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर

डीएचएफएल (DHFL) 14 मार्च को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

कंपनी ने बताया है कि 250 करोड़ रुपये के ग्रीन शू विकल्प के साथ 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी किये जायेंगे, जिन पर 8.40% की कूपन दर है। इन डिबेंचरों को बीएसई पर सूचीबद्ध किया जायेगा। उधर शुक्रवार को बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 511.85 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 0.80 रुपये या 0.16% की बढ़त के साथ 496.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 677.85 रुपये और निचला स्तर 324.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख