शेयर मंथन में खोजें

प्रवर्तन निदेशालय ने की आंध्रा बैंक (Andhra Bank) के पूर्व निदेशक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) या ईडी ने कथित 5,000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में आंध्रा बैंक (Andhra Bank) के एक पूर्व निदेशक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

खबरों के अनुसार इस घोटाले में बैंक के पूर्व अधिकारी अनूप प्रकाश गर्ग के अलावा गुजरात में स्थित एक दवा कंपनी का नाम सामने आया है। मामले में ईडी के विशेष सरकारी अभियोजक द्वारा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा के सामने अंतिम रिपोर्ट पेश की गयी है। इस घोटाले में यह दूसरी अतिरिक्त चार्जशीट है। इससे पहले दिल्ली के एक कारोबारी के खिलाफ ईडी ने एक चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें वड़ोदरा की एक कंपनी का भी नाम था।
उधर बीएसई में शुक्रवार को आंध्रा बैंक का शेयर पूरे सत्र में दबाव में रहा। अंत में यह 1.00 रुपये या 2.53% की कमजोरी के साथ 38.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 76.10 रुपये और न्यूनतम स्तर 38.20 रुपये रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को यह 38.20 रुपये तक फिसला था। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख