शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) बेचेगी संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) अपने एक संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बेचेगी।

ओएनजीसी एक अन्य सरकारी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के अधिग्रहण सौदे में पूँजी की जरूरत को पूरा करने के लिए ओएनजीसी-पेट्रो एडिशंस (ओपीएएल) में हिस्सा बेचेगी। ओएनजीसी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 51.11% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बैंकों से 36,915 करोड़ रुपये का ऋण भी लिया है। गौरतलब है कि ओएनजीसी ओपीएएल की गुजरात में स्थित इकाई में शेयरधारिता का बिकवाली सौदा करेगी, जिसके लिए सऊदी और कुवैती कंपनियों ने दिलचस्पी दिखायी है।
इस बीच बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 179.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 179.80 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे यह 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 179.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)



 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख