शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की संयुक्त उद्यम कंपनी बंद

प्रमुख वाहन निर्माता आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की संयुक्त उद्यम कंपनी, आयशर पोलारिस (Eicher Polaris), तत्काल प्रभाव से बंद हो गयी है।

09 मार्च को आय़शर पोलारिस के बोर्ड ने अपनी बैठक में कंपनी की घटती बिक्री और खराब प्रदर्शन के कारण यह निर्णल लिया। अक्टूबर 2012 में शुरू हुई संयुक्त उद्यम कंपनी में अमेरिका की पोलारिस इंडस्ट्रीज (Polaris Industries) और आयशर मोटर्स की 50-50% शेयरधारिता है।
उधर बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 27,875.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 27,895.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 28,241.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 12 बजे यह 227.20 रुपये या 0.82% की तेजी के साथ 28,102.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख