शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 736 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 736 करोड़ रुपये का कार्य हासिल हुआ है।

प्राप्त ठेके के तहत बीएचईएल, भारत परमाणु ऊर्जा निगम को भाप जेनरेटर की आपूर्ति करेगी। इन भाप जेनरेटर का इस्तेमाल 700 मेगावाट दबावयुक्त हेवी वॉटर रिएक्टर के लिए किया जायेगा, जिसे हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना में स्थापित किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर शुक्रवार के 86.25 रुपये के बंद की स्तर की तुलना में आज 87.00 रुपये पर खुला। इसमें आज काफी उतार-चढ़ाव हुआ है। करीब 3 बजे बीएचईएल के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.75% की वृद्धि के साथ 86.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख