शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, इन्फोसिस, सन टीवी, एसीसी, एसबीआई और पीएनबी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, इन्फोसिस, सन टीवी, एसीसी, एसबीआई और पीएनबी शामिल हैं।

टीसीएस - टाटा संस ब्लॉक कारोबार के जरिये टीसीएस में 1.48% हिस्सेदारी बेचेगी।
इन्फोसिस - कंपनी स्वेच्छा से यूरोनेक्स्ट पेरिस और यूरोनेक्स्ट लंदन से असूचीबद्ध होगी।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - एनसीएलटी ने नये आदेश तक कंपनी की संपत्तियों की बिक्री पर रोक की अवधि बढ़ायी।
यूनियन बैंक - उच्च न्यायालय ने बैंक बकाया पर दिवालिया होने के कारण निम्बस कम्युनिकेशंस को बंद करने का आदेश दिया।
जेएसडब्ल्यू स्टील - जेएसडब्ल्यू स्टील ओवरसीज बॉन्ड के जरिये 100 करोड़ डॉलर जुटायेगी।
सन टीवी - कंपनी चालू वित्त वर्ष के चौथे अंतरिम लाभांश के लिए 2.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का भुगतान करेगी।
आंध्रा बैंक - बैंक ने स्टर्लिंग ग्रुप को 578 करोड़ रुपये का ऋण दिया हुआ है।
पीएनबी - घोटाले पर आईएमएफ ने सरकारी बैंकों में गवर्नेंस सुधार की बात कही।
यूनिटेक - उच्चतम न्यायालय ने कंपनी से संपत्तियों की सूची देने को कहा।
एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स - कंपनियाँ मास्टर आपूर्ति करार करेंगी।
एसबीआई - बैंक 5 कंपनियों के खिलाफ 3,250 करोड़ रुपये के लिए एनसीएलटी का रुख करेगा। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख