शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) करेगा एनसीएलटी (NCLT) का रुख, शेयर उछला

एसबीआई (SBI) 5 कंपनियों के खिलाफ 3,250 करोड़ रुपये के न चुकाये गये ऋण के मामले में एनसीएलटी (NCLT) जायेगा।

बैंक दिवालिया कार्यवाही के लिए कोलकाता की जिन कंपनियों के खिलाफ शिकायत करेगा, उनमें बर्नपुर सीमेंट के अलावा पत्नी ग्रुप के तीन कंपनियाँ शामिल हैं। इनमें एसबीआई के पत्नी ग्रुप पर 3,000 करोड़ रुपये और बर्नपुर सीमेंट पर 250 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला है।
उधर बीएसई में 252.85 पिछले बंद स्तर की तुलना में एसबीआई का शेयर आज 251.85 रुपये पर खुला। करीब 11.50 बजे यह 6.80 रुपये या 2.69% की बढ़त के साथ 259.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख