शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) ने इसलिए किया एसबीआई (SBI) के साथ करार

सरकारी कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) ने एसबीआई (SBI) से समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार अपने पूँजीगत व्ययों और परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बैंक से 5,000 करोड़ रुपये का सावधि ऋण प्राप्त करने के लिए किया। गौरतलब है कि पावर ग्रिड ने वित्त वर्ष 2017-18 औऱ 2018-19 दोनों के लिए 25,000-25,000 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की योजना बनायी है।
उधर बीएसई में पावर ग्रिड के शेयर ने पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 195.25 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 196.90 रुपये और निचला भाव 193.45 रुपये रहा है। इसके बाद करीब सवा 3 बजे पावर ग्रिड के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.20% की मामूली बढ़त के साथ 195.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख