शेयर मंथन में खोजें

टाटा संस (Tata Sons) ने बेची टीसीएस (TCS) में हिस्सेदारी

टाटा संस (Tata Sons) ने प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) में अपनी 1.48% हिस्सेदारी बेच दी।

टाटा संस ने ब्लॉक सौदों के जरिये टीसीएस में हिस्सा बेच कर 8,127 करोड़ रुपये जुटाये, जिनका इस्तेमाल ऋण घटाने में किया जायेगा। इस खबर का टीसीएस सहित पूरे आईटी सूचकांक पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में टीसीएस के शेयर ने 3,051.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 2,928.00 रुपये पर शुरुआत की। कमजोर शुरुआत के बाद इसमें और अधिक कमजोरी देखने को मिली। कारोबार के दौरान 2,884.10 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में टीसीएस 159.40 रुपये या 5.22% की गिरावट के साथ 2,892.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख