शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) ने किया ओमानी कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम करार

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) ने ओमान की खिमजी रामदास (Khimji Ramdas) के साथ संयुक्त उद्यम करार किया है।

करार के तहत संयुक्त उद्यम कंपनी की स्थापना से फ्यूचर रिटेल ओमान के अलावा अन्य खाड़ी देशों (Gulf Countries) में अपने एफबीबी ब्रांड फैशन बिक्री केंद्र खोलेगी। इस संयुक्त उद्यम में फ्यूचर रिटेल और खिमजी रामदास का हिस्सा 50-50% होगा, जिसमें दोनों कंपिनयों को 3-3 निदेशक नियुक्त करने का अधिकार होगा। सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद इस खबर के असर से फ्यूचर रिटेल के शेयर में मजबूती है।
बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 508.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 519.00 रुपये पर खुला। 12.20 बजे के आस-पास यह 6.10 रुपये या 1.20% की तेजी के साथ 515.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख