शेयर मंथन में खोजें

शेयर खरीदने की खबर से यस बैंक (Yes Bank) मजबूत

सेंसेक्स में 220 अंकों की कमजोरी के बावजूद यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 1.50% से अधिक मजबूती है।

दरअसल बैंक ने फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) में 17.31% हिस्सेदारी (10 रुपये प्रति वाले 8,97,81,906 शेयर) अधिग्रहित की है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 313.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 313.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसमें थोड़ी और गिरावट आयी, मगर फिर इसने ऊपर का रुख पकड़ लिया। 12.50 बजे के आस-पास यह 5.20 रुपये या 1.66% की तेजी के साथ 318.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख