शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti AIrtel) ने किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti AIrtel) के निदेशकों की समिति ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने दो श्रृंख्लाओं में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये मूल कीमत के 30,000 डिबेंचर आवंटित करके 3,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। इनमें सीरीज 1 वाले डिबेंचर 20 अप्रैल 2020 को समाप्त होंगे, जिन पर 8.25% की कूपन दर है। वहीं सीरीज 2 वाले डिबेंचरों पर 8.35% की कूपन दर है, जो कि 20 अप्रैल 2021 को समाप्त होंगे।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 425.90 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी। इसके बाद करीब 2.50 बजे एयरटेल के शेयरों में 3.60 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 422.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख