शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) करेगी 144 नयी उड़ानों का शुभारंभ

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Airways) अपने आगामी ग्रीष्म कार्यक्रम के पहले चरण में 144 नयी साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी।

इनके जरिये जेट एयरवेज देश की राजधानी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। नयी उड़ानों में दिल्ली से सप्ताह में तीन बार एजॉल और जोरहाट के लिए और चार बार सिलचर की हवाई यात्रा सेवा शुरू की जायेगी। इस घोषणा से जेट एयरवेज का शेयर आज करीब 1.5% मजबूत हुआ है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 714.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 719.00 रुपये पर खुला और 731.45 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे यह 10.80 रुपये या 1.51% की मजबूती के साथ 725.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख