शेयर मंथन में खोजें

तो अरविंद (Arvind) के इतने शेयरों में हुआ सौदा

सेंसेक्स में 82 अंकों की गिरावट के बीच कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद (Arvind) का शेयर हरे निशान में है।

खबर है कि आज केवल एक ब्लॉक सौदे में अरविंद के 51.9 लाख शेयरों में कारोबार हुआ है।
बीएसई में अरविंद का शेयर 399.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 399.00 रुपये पर खुल कर 407.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। इसके बाद यह एक सीमित दायरे में ही रहा है। करीब 3 बजे अरविंद के शेयरों में 1.30 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 400.65 रुपये पर लेन-देन हो रही है। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 477.85 रुपये और निचला स्तर 353.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख