शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने उतारी अमेरिका में नयी दवा

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा पेश की है।

कंपनी ने अमेरिका में लिवोसेट्रिजिन डिहाइड्रोक्लोराइड टैबलेट पेश की, जिसका इस्तेमाल एलर्जी समाप्त करने के लिए किया जाता है। उधर डॉ रेड्डीज के शेयर का रुख नीचे की ओर है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,183.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,183.00 रुपये पर खुला। शुरू में ही 2,200 रुपये के स्तर को पार करते हुए यह 2,207.75 रुपये तक चढ़ा, मगर इसी स्तर से इसमें गिरावट आनी शुरू होगी। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 19.60 रुपये या 0.90% की कमजोरी के साथ 2,163.60 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख