शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने किया 300% लाभांश के भुगतान का ऐलान

विश्व भर में जिंक की दूसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने चालू वित्त वर्ष के लिए 300% लाभांश का भुगतान करने का ऐलान किया है।

कंपनी वित्त वर्ष 2017-18 के दूसरे अंतरिम लाभांश के लिए 2 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 6 रुपये प्रति की दर से भुगतान करेगी। योग्य शेयरधारकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हिंदुस्तान जिंक ने 26 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को हिंदुस्तान जिंक का शेयर 3.15 रुपये या 0.99% की कमजोरी के साथ 315.40 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले 52 सप्ताहों की अवधि में यह 339.55 रुपये तक चढ़ा औऱ 226.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख