शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने शुरू की जम्मू कश्मीर में स्थित परियोजना की पहली इकाई

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने जम्मू कश्मीर में स्थित किशनगंगा हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना की 110 मेगावाट की पहली इकाई शुरू कर दी है।

कुल 330 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना का निर्माण एक अन्य सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) कर रही है, जिससे वार्षिक 135 करोड़ इकाई बिजली पैदा होगी। दूसरी तरफ सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार में कमजोरी के कारण बीएचईएल के शेयर में भी गिरावट दिख रही है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 86.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 86.65 रुपये पर शुरुआत के बाद 83.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। इसके बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.85 रुपये या 2.14% की गिरावट के साथ 84.40 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख