शेयर मंथन में खोजें

इसलिए उछला शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) का शेयर

शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) के शेयर में आज करीब 7% की बढ़त आयी है।

कपनी के शेयर में मजबूती इसे तेलंगाना में स्थित अपने एसईजेड इकाई (फॉर्मुलैशंस उत्पादन संयंत्र) के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिलने के कारण आयी। यूएसएफडीए ने शिल्पा मेडिकेयर के इस संयंत्र की जाँच 11 से 30 नवंबर 2017 के दौरान की थी।
बीएसई में शिल्पा मेडिकेयर का शेयर 455.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 467.20 रुपये पर शुरुआत के बाद 514.90 रुपये के ऊपरी स्तर चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 31.55 रुपये या 6.93% की मजबूती के साथ 487.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख