शेयर मंथन में खोजें

उच्चतम न्यायालय रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत

उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जता दी है।

शीर्ष अदालत ने एनसीएलटी तथा बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा कंपनी की संपत्ति बिक्री पर लगी रोक के खिलाफ सुनवाई को हरी झंडी दिखा दी। उच्चतम न्यायालय इस मामले में 22 मार्च को मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि रियालंस जियो ने स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर और ऑप्टिकल फाइबर सहित रिलायंस कम्युनिकेशंस की मोबाइल व्यापार संपत्तियों को खरीदने के लिए करार किया है। इस 38,000 करोड़ रुपये के सौदे की मार्च 2018 तक पूरा होने की उम्मीद थी।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 23.45 रुपये पर शुरुआत के बाद 24.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 1.71% की कमजोरी के साथ 23.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख