शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले स्तर से संभला सिप्ला (Cipla) का शेयर

आज 10 बजे के करीब बीएसई में सिप्ला (Cipla) का शेयर 523.00 रुपये के अपने एक महीने के निचले स्तर तक गिर गया।

मगर इसने अपने निचले स्तरों से वापसी की। सिप्ला के शेयर में गिरावट अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा इसके गोवा संयंत्र के लिए टिप्पणियाँ जारी करने की खबर से आय़ी। यूएसएफडीए ने सिप्ला के गोवा संयंत्र की जाँच 22-25 जनवरी के दौरान की थी।
बीएसई में सिप्ला का शेयर 559.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 551.20 रुपये पर खुला। निचले स्तरों से संभलकर करीब साढ़े 11 बजे यह 6.35 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 553.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख