शेयर मंथन में खोजें

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) ने बेची संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) ने अपनी साझा उद्यम कंपनी लिबर्टी वीडियोकॉन जनरल इंश्योरेंस (Liberty Videocon Genral Insurance) में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।

लिबर्टी म्यूचुअल इंश्योरेंस (Liberty Mutual Insuarnce) के साथ बनायी गयी इस कंपनी में कर्ज से दबी वीडियोकॉन की 51.32% हिस्सेदारी थी।
बीएसई में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 14.34 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 14.30 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 14.80 रुपये के ऊपर स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 0.07% की हल्की कमजोरी के साथ 14.33 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख