शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगले साल नयी एसयूवी पेश करने की योजना

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के लिए 2019 में एक नयी एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है।

मारुति ने कुछ ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है जहाँ इसे विस्तार करने की जरूरत दिख रही है, जिसमें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड शामिल है। इस क्षेत्र में कंपनी के पास एसयूवी विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) ही है। इससे मारुति की बिक्री में 15,000-20,000 इकाइयों की बढ़त होगी।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,777.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 8,774.70 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 8,844.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में मारुति का शेयर 20.75 रुपये या 0.24%% की बढ़ोतरी के साथ 8,798.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख