शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक बिल्डकॉन, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, वेदांत और अशोक लेलैंड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अशोक बिल्डकॉन, डीएलएफ, टाटा मोटर्स, वेदांत और अशोक लेलैंड शामिल हैं।


एनआरबी बियरिंग्स - कंपनी ने 1.40 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया।
अशोक बिल्डकॉन - अशोक बिल्डकॉन ने अंतरिम लाभांश का ऐलान किया।
डीएलएफ - कंपनी ने 1.20 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया।
टाटा मोटर्स - कंपनी अप्रैल से वाहनों के दाम बढ़ायेगी।
रेमंड - रेमंड डिबेंचरों के माध्यम से 100 करोड रुपये जुटायेगी।
वेदांत - वेदांत एनसीडी के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटायेगी।
इक्विटास होल्डिंग्स - कंपनी 10 रुपये प्रति वाले 1,59,798 शेयर आवंटित करेगी।
स्टारलिट पावर - कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये की गोवा-तमनार परियोजना अधिग्रहित की।
अशोक लेलैंड - कंपनी अहमदाबाद के बीआरटी कोरिडोर को 50 ई-बसों की आपूर्ति करेगी।
लार्सन ऐंड टुब्रो - कंपनी कोच्चि में नये सूखे डॉक के लिए ईपीसी ठेका प्राप्त करने को तैयार है।
रिलायंस इन्फ्रा - रिलायंस इन्फ्रा की सहायक कंपनी ने 5200 करोड़ रुपये के मध्यस्थता मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस जियो का बोर्ड 23 मार्च को 20,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगा। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख