शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) खरीद सकती है रुचि सोया (Ruchi Soya)

विविध कृषि कारोबारी कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) ने रुचि सोया (Ruchi Soya) को खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है।

रुचि सोया इस समय दिवालिया निष्पादन प्रक्रिया से गुजर रही है। खबर है कि गोदरेज एग्रोवेट उन 24 कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने रुचि सोया को खरीदने के लिए बोली लगायी है। सकारात्मक खबर और बाजार में तेजी के बीच गोदरेज एग्रोवेट के शेयर में भी मजबूती दिख रही है। 637.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 630.00 रुपये पर खुलने के बावजूद करीब साढ़े 10 बजे यह 11.55 रुपये या 1.81% की मजबूती के साथ 649.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं रुचि सोया का शेयर 0.50 रुपये या 2.84% की बढ़त के साथ 18.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख