शेयर मंथन में खोजें

अरविंद (Arvind) ने की संयुक्त उद्यम कंपनी की स्थापना

विश्व की सबसे बड़ी कपड़ा उत्पादन कंपनियों में से एक अरविंद (Arvind) ने मोटर वाहन सीटों की निर्माता एडिएंट (Adient) के साथ मिल कर एक संयुक्त उद्यम कंपनी शुरू की है।

दोनों ने मिल कर एडिएंट अरविंद ऑटोमोटिव फैब्रिक्स नामक कंपनी को मोटर वाहन सीट के कपड़े के विकास, उत्पादन और बिक्री के लिए शुरू किया है। यह कंपनी अहमदाबाद, गुजरात में स्थित होगी, जिसमें एडिएंट का 50.5% और शेष 49.5% अरविंद का हिस्सा होगा।
उधर बीएसई में अरविंद का शेयर 387.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 384.00 रुपये पर खुला, जो आज के कारोबार इसका निचला स्तर भी रहा है। करीब 2.30 बजे अरविंद के शेयरों में 2.45 रुपये या 0.63% की मजबूती के साथ 390.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख