शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) करेगी दो नये शोरूमों का शुभारंभ

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) 25 मार्च को दो नये शोरूमों का शुभारंभ करने जा रही है।

कंपनी के ये नये शोरूम औरंगाबाद (महाराष्ट्र) और हरदोई (यूपी) में स्थित होंगे। इससे पहले हाल ही में कंपनी ने हरियाणा, दिल्ली और यूपी में कुल पाँच शोरूम खोले हैं।
दूसरी तरफ सकारात्मक खबर और बाजार में तेजी के बावजूद पीसी ज्वेलर के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 361.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 360.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 365.70 रुपये का ऊपरी और 339.40 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में कंपनी का शेयर 16.50 रुपये या 4.57% की कमजोरी के साथ 344.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख