शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, देना बैंक, अरविंद, ऐक्सिस बैंक औऱ आईसीआईसीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, देना बैंक, अरविंद, ऐक्सिस बैंक औऱ आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

महिंद्रा हॉलिडेज - कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले 1.15 लाख शेयर आवंटित किये।
सन फार्मा - कंपनी को सोरायसिस दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
देना बैंक - बैंक ने बॉन्डों पर 40 करोड़ रुपये की वार्षिक ब्याज की किस्त का भुगतान किया।
पीसी ज्वेलर - पीसी ज्वेलर 25 मार्च को दो नये शोरूमों का शुभारंभ करने जा रही है।
जयप्रकाश एसोसिएट्स - शीर्ष अदालत ने कंपनी को 200 करोड़ रुपये जमा करवाने का निर्देश दिया।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - कंपनी को संपत्ति बिक्री के लिए बॉन्डधारकों की मंजूरी मिली।
अरविंद - अरविंद ने एडिएंट के साथ मिल कर संयुक्त उद्यम बनाया।
गोदरेज एयरोस्पेस - रोल्स रोयस ने गोदरेज एयरोस्पेस के साथ साझेदारी का विस्तार किया।
दिलीप बिल्डकॉन - कंपनी को एनएचएआई से 677.07 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
आईसीआईसीआई बैंक - आज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का आईपीओ खुल रहा है।
भारत पेट्रोलियम - कंपनी ऋण के पुनर्गठन के लिए 60 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।
ऐक्सिस बैंक - बैंक 26 अप्रैल को तिमाही और वार्षिक नतीजों पर विचार करेगा। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख