शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले 3 पेटेंट

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को नॉर्वे, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर में एक-एक पेटेंट प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह पेटेंट नये रासायनिक संस्थाओं के लिए मिले हैं, जो कि न्यूरोडीजनरेटिव रोगों से जुड़े विकारों के उपचार के लिए है। इनमें नॉर्वे पेटेंट की वैधता 2027, दक्षिण कोरिया वाले की 2034 और सिंगापुर में मिले पेंटेट की सीमा 2036 तक है।
उधर बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 169.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 170.70 रुपये खुला और 175.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1 बजे के आस-पास यह 1.30 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 170.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख