शेयर मंथन में खोजें

तो रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) ने ऐसे जुटाये 10 करोड़ रुपये

रिलायंस होम फाइनेंस (Reliance Home Finance) ने 10 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने 5 करोड़ रुपये के ओवरसब्सक्रिप्शन बनाये रखने के विकल्प के साथ प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्नतीय डिबेंचर जारी कर यह रकम प्राप्त की है। बीएसई पर सूचीबद्ध किये जाने वाले ये डिबेंचर 13 दिसंबर 2027 को मैच्योर होंगे।
उधर बीएसई में रिलायंस होम का शेयर 62.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 62.00 रुपये खुला और 60.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 61.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख