शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया वॉटरलाइन डेटा साइंस (Waterline Data Science) में निवेश

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने डेटा खोज और प्रशासन सॉफ्टवेयर वॉटरलाइन डेटा साइंस (Waterline Data Science) में निवेश किया है।

इन्फोसिस ने अपने इन्फोसिस इनोवेशन फंड (Infosys Innovation Fund) जरिये वॉटरलाइन डेटा में अतिरिक्त 15 लाख डॉवर लगाये हैं। इससे पहले आईटी कंपनी ने इसमें जनवरी 2016 में 40 लाख डॉलर का निवेश किया था।
इस खबर ने इन्फोसिस के शेयर को काफी सहारा दिया है। बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद इन्फोसिस हरे निशान में है। 1,158.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,145.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे यह 9.20 रुपये या 0.79% की बढ़त के साथ 1,168.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख