शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा (Mahindra) और फोर्ड (Ford) मिल कर बनायेंगी एसयूवी

महिंद्रा (Mahindra) और फोर्ड (Ford) मिल कर भारत में मध्य आकार और कॉम्पैक्ट एसयूवी (SUV) तथा छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ बनायेंगी।

इसके लिए दोनों कंपनियों ने गुरुवार को करार किया। नयी एसयूवी और ई-वाहनों को भारत के अलावा अन्य उभरते हुए बाजारों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जायेगा। इसके अलावा दोनों कंपनियां कनेक्टेड कार सॉल्यूशंस पर भी मिलकर काम करेंगी। किये गये पाँच समझौतों के तहत महिंद्रा फोर्ड की गाड़ियों के लिए अपने इंजनों की भी आपूर्ति करेगी।
दूसरी ओर बाजार में भारी बिकवाली के बीच इस खबर से महिंद्रा को काफी राहत मिलती दिख रही है। पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 729.80 रुपये पर खुलने के बाद करीब 10.50 बजे यह 4.20 रुपये या 0.58% की बढ़त के साथ 734.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख