शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की रक्षा इकाई ने खोला बहु-कौशल प्रशिक्षण केंद्र

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की रक्षा इकाई एलऐंडटी डिफेंस (L&T Defence) ने विशाखापट्टनम में बहु-कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कदम के तहत यह केंद्र खोला है। प्रति बैच 200 छात्रों को प्रशिक्षण देने की क्षमता वाले इस केंद्र के जरिये छात्रों को युद्धपोतों और पनडुब्बियों के निर्माण के लिए जरूरी विशेष कौशल प्रदान किया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,294.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,284.95 रुपये खुला और सत्र के बीच में 1,265.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 26.60 रुपये या 2.05% की कमजोरी के साथ 1,267.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख