शेयर मंथन में खोजें

मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) ने बढ़ायी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) ने सहायक कंपनी मैक्स लाइफ (Max Life) में अपनी शेयरधारिता में इजाफा किया है।

कंपनी ने मैक्स लाफ के 10 रुपये प्रति वाले 14,170,817 शेयरों को कुल 153.33 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस खबर के सकारात्मक प्रभाव से मैक्स फाइनेंशियल उन कुछ चुनिंदा शेयरों में से रहा जो आज बाजार में भारी गिरावट के बीच हरे निशान में बंद हुए।
बीएसई में 439.20 रुपये के पिछ ले बंद स्तर की तुलना में 436.00 रुपये पर खुलने के बाद मैक्स फाइनेंशियल का शेयर 455.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 6.15 रुपये या 1.40% की कमजोरी के साथ 445.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख