शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) की विलय योजना को निदेशक समूह की मंजूरी

देश की सबसे बड़ी केमिकल कंपनियों में से एक टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) की विलय योजना को इसके निदेशक समूह ने अपनी मंजूरी दे दी है।

विलय योजना के तहत टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी बायो एनर्जी वेंचर 1 (मॉरीशस) का विलय कंपनी के साथ होगा। इसके लिए एनसीएलटी सहित जरूरी नियामकों की मंजूरी ली जानी है।
कल टाटा स्टील का कुछ उन शेयरों में से रहा, जो हरे निशान में बंद हुए। बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर शुक्रवार को 2.25 रुपये या 0.34% की बढ़त के साथ 667.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 781.20 रुपये और निचला स्तर 558.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख