शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने मिलाया इसरो (ISRO) से हाथ

बिजली उपकरण निर्माता पीएसयू कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया है।

समझौते के तहत कंपनी इस प्रौद्योगिकी के जरिये अंतरिक्ष स्तर के विभिन्न क्षमता वाले सेल (बैटरी) का उत्पादन करेगी। लिथियम आयन बैटरी विनिर्माण से जुड़ी प्रौद्योगिकी का विकास इसरो ने अपने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में किया है। गौरतलब है कि यह कंपनी के कारोबार का दायरा बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
इसके बाद बीएसई में बीएचईएल का शेयर 81.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 81.65 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 के करीब यह 0.40 रुपये या 0.49% की बढ़त के साथ 81.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख