शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) करेगी सौर पीवी परियोजना स्थापित

बीएचईएल (BHEL) को गुजरात में 75 मेगावाट की सौर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए ठेका मिला है।

इंजीनियरिंग, प्रोक्योर्मेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) आधार पर मिला यह कार्य बीएचएईएल को अब तक मिली सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है। कंपनी को यह ठेका गुजरात इंडस्ट्रीज पावर से मिला है, जिससे इसका सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो 545 मेगावाट को हो गया है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 81.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 81.65 रुपये पर खुला और 82.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 5.01.05 रुपये या 1.29% की बढ़त के साथ 82.40 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख